सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को दी सलाह- अनावश्यक विवादों में उलझने के बजाय संविधान की लड़ाई में एकजुट रहना चाहिए

लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में मिल कर चुनाव लड़ा था। वहीं अब कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी पर ही हमला शुरू कर दिया है।

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और उसके बाद हुए जलभराव को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

Saurabh Bhardwaj

हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने जलभराव के मुद्दे से निपटने के आप के तरीके पर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव की टिप्पणी की आलोचना की।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने बात पर जोर दिया कि विपक्षी दलों को अनावश्यक विवादों में उलझने के बजाय संविधान की लड़ाई में एकजुट रहना चाहिए।

बता दें कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने जलभराव के बाद दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया था कि उसे मानसून के मौसम के बारे में चेतावनी दी गई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर इलाके में जलभराव हुआ, जिससे शहर थम सा गया।

कांग्रेस नेता के आरोपों का करारा जवाब देते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कांग्रेस पिछले दो दिल्ली विधानसभा चुनावों में कोई सीट हासिल करने में विफल रही है और स्थानीय स्तर पर बहस में शामिल न होने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में मानसून की बारिश के कारण भयंकर जलभराव हुआ। वसंत विहार में निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूर फंस गए, शनिवार को उनके शव बरामद किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+