Election: चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने आए युवक ने मारा थप्पड़
Lok Sabha Election: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कन्हैया कुमार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे।
पार्षद छाया शर्मा के मुताबिक, यह घटना कथित तौर पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। जब सत्यनारायण भवन में एक सभा में शामिल होने कुमार पहुंचे थे। तभी एक युवक उनके करीब आया और कुमार को माला पहनाने के बहने उनपर स्याही फेंकने के बाद थप्पड़ मारने की कोशिश की।

कुमार के समर्थकों ने युवक को पीटा
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और घटना होते ही कुमार के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया। कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार कुमार के समर्थकों ने युवक की पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की शिकायत न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
महिला पार्षद के साथ दुर्व्यवहार
पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि सभा के बाद, जब छाया शर्मा कन्हैया कुमार को छोड़ने के लिए आईं तो, कुछ लोग आए और कुमार के गले में माला डाल दी। जिसके बाद, कुछ लोगों ने उनपर स्याही फेंक दी। इतना ही नहीं, जब शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो, आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।












Click it and Unblock the Notifications