VIDEO: कांग्रेस का आरोप- महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस ने की बदसलूकी, SHO ने मारे थप्पड़

इन दिनों देशभर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जहां उसके कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। अब कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में एक इंस्पेक्टर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रहा, जबकि कांग्रेस की कार्यकर्ता वहां से हिलने का नाम नहीं ले रहीं। इस दौरान इंस्पेक्टर ने एक महिला को थप्पड़ भी मारा।

Congress

कांग्रेस ने वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस के इस थप्पड़बाज इंस्पेक्टर को देखिए। बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं। ये इंस्पेक्टर उनके साथ मारपीट करने लगा। पार्टी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन हाउस अधिकारी (SHO) संजीव कुमार प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रहे थे। वो सिर्फ उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस का प्रदर्शन बिना इजाजत के हो रहा था।

पुलिस ने प्रोटोकॉल तोड़ा- कांग्रेस
कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी मुख्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं, ऐसे में प्रोटोकॉल के हिसाब से महिला जवानों को वहां मौजूद होना था, लेकिन SHO ने महिलाओं को हाथ लगाया और उनके साथ बदसलूकी की।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में असहनीय वृद्धि का विरोध कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए पुरुष अधिकारियों को भेजकर आज उन्होंने सभी प्रोटोकॉल तोड़ दिए। वे केवल अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रही थीं।

वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली पुलिस को 'वर्दीधारी बीजेपी का गुंडा' बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है और बीजेपी उनके विरोध को खत्म करने में विश्वास करती है, ना कि उनके दर्द को दूर करने में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+