कॉलेज से लौट रही छात्रा पर सिरफिरे ने किया ब्लेड से हमला, लगे 38 टांके
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिमारपुर में दिन-दहाड़े एक लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जाकिर हुसैन कॉलेज की एक छात्रा पर एक अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। लड़के ने छात्रा के पीठ पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले से छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई। लोगों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके पीठ पर 38 टांके लगाए और उसकी जान बचाई।

पुलिस के मुताबिक हमलावर पिछले कई दिनों से उसकी रेकी कर रहा था और उनपर नजरें बनाए हुए था। गुरुवार को जब वो कॉलेज से लौट रही थी तो सिरफिरे युवक ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। वारदात दोपहर करीब 3:15 बजे हुई। लोगों के मुताबिक लड़की की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है। लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान भी कर ली है। पुलिस ने लूट की कोशिश का मामला मान रही है।












Click it and Unblock the Notifications