दिल्ली में गाड़ियों के प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, हर सेंटर पर कैमरे से निगरानी, जान लीजिए प्लान

दिल्ली में सर्दियों के साथ बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वाहनों से निकलने वाले धुएं पर निगरानी मजबूत करने के लिए नए कदमों का ऐलान किया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण कम करने के उपायों पर काम करते समय सरकार को एक बड़ी कमी दिखाई दी। व्यावसायिक वाहनों को पुराने तकनीक वाले केंद्रों से फिटनेस प्रमाणपत्र मिल रहे थे, जबकि निजी वाहनों की प्रदूषण जांच पेट्रोल पंपों के बाहर बने केंद्रों पर हो रही थी।

अब हर प्रदूषण जांच केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा। वहां कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि जांच प्रक्रिया पर निगरानी बढ़े और प्रमाणपत्र जारी करने में पारदर्शिता आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए सिर्फ एक कदम काफी नहीं होगा। पूरी व्यवस्था पर एक साथ काम करना पड़ेगा।

Rekha Gupta Pollution Plan

72 हजार वाहनों की सालाना जांच, दो नए केंद्र तैयार

व्यावसायिक वाहनों के लिए तेहखंड और नंद नगरी में अत्याधुनिक स्वचालित जांच केंद्र शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों केंद्रों में हर साल करीब 72-72 हजार वाहनों की जांच करने की क्षमता है। इसका मकसद फिटनेस जांच को ज्यादा तकनीकी और भरोसेमंद बनाना है। खासकर पुराने वाहनों और व्यावसायिक वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर निगरानी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

47 प्रदूषण हॉटस्पॉट, 13 बड़े अफसरों को जिम्मेदारी

वहीं उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता ने हाल ही में सर्दियों से पहले प्रदूषण नियंत्रण की पूरी रणनीति की समीक्षा भी की है। लक्ष्य सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं है। सड़क की धूल, निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा, औद्योगिक उत्सर्जन और खुले में कचरा जलाने जैसे स्रोतों पर भी एक साथ कार्रवाई की जाएगी।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बैठक में दिल्ली के 47 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर खास निगरानी का फैसला हुआ। अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के 13 वरिष्ठ अफसरों को इन इलाकों की जिम्मेदारी दी गई है।

हर हॉटस्पॉट के आसपास 3 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण कम करने की विस्तृत योजना लागू होगी। विभागों के बीच तालमेल देखने के लिए हर हफ्ते बैठक भी होगी। संधू ने कहा, "प्रदूषण नियंत्रण की योजना तभी जमीन पर असर दिखाएगी, जब विभाग आपस में लगातार तालमेल रखें और जनता से भी सीधा संवाद हो।"

सड़क की धूल और जाम पर भी कसेगी निगरानी

सड़क की धूल को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को निर्माण स्थलों पर तुरंत उपाय करने को कहा गया है। सड़क की मरम्मत, पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई पर भी रोजाना नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति के चलते बिटुमिन और सीमेंट की उपलब्धता प्रभावित होने से सड़क मरम्मत में देरी हुई थी। अब बिटुमिन और सीमेंट वाली मरम्मत तेज कर दी गई है। सड़क संभालने वाली एजेंसियों को उन हिस्सों को पहले ठीक करने को कहा गया है, जहां लोग धूल से ज्यादा परेशान हैं।

इसके साथ ही 62 ट्रैफिक जाम वाले स्थानों की फिर से समीक्षा होगी। ट्रैफिक पुलिस और दूसरी एजेंसियां मिलकर सिग्नल व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, चौराहों में सुधार, पार्किंग प्रबंधन और हादसे या किसी दूसरी घटना के बाद जल्द रास्ता साफ करने पर काम करेंगी।

रेखा गुप्ता ने साफ संदेश दिया कि दिल्ली के प्रदूषण का हल किसी एक विभाग के भरोसे नहीं निकलेगा। वाहन, सड़क की धूल, निर्माण, उद्योग और खुले में जलने वाले कचरे पर एक साथ काम करना ही इस लड़ाई का रास्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+