सीएम केजरीवाल की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मंत्री आतिशी ने 780 बुजुर्गो को रामेश्वरम के लिए किया रवाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बुजुर्गोे के श्रवणकुमार बनकर उन्हें मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। बीते गुरुवार को दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रियों को लेकर 82वीं ट्रेन रवाना हुई। गुरुवार को ये ट्रेन दिल्ली के 780 बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर के लिए रवाना हुई।

रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर रवाना होने से पहले सभी यात्रियों के लिए दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने तीर्थ-यात्रियों से मुलाकात की ओर उन्हें तीर्थ यात्रा का टिकट और टिकट सौंपा।
इस अवसर पर मंत्री ने इस अवसर पर कहा मुख्यंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज के श्रवण कुमार हैं. उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा की अनोखी योजना का ये सिलसिला जारी रहेगा।
मंत्री ने कहा हर व्यक्ति वृद्धावस्था में तीर्थ यात्रा की इच्छा रखते हैं, दिल्ली के मुख्यमत्री आज उन सभी बुजुर्गो के मन की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। आतिशी ने कहा बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनके पास तीर्थ यात्राक करने के लिए धन नहीं होता और जिनके पास धन होता है उनके पास समय नहीं होता। उन सभी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ये योजना उनके सपनों को साकार करने जैसी है।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा सीएम बुजुर्गों के लिए उनके श्रवण कुमार बेटे बनकर उनहें तीर्थ यात्रा के लिए भेज रहे हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अबतक 81 ट्रेनों के माध्यम से 78 हजार से अधिक बुजुर्गों को सीएम केजरीवाल यात्रा करवा चुके हैं।
मंत्री ने खुलासा किया कि तीर्थ-यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों में 80 फीसदी से अधिक महिलाएं होती हैं। ये बहुत अच्छी बात है क्योंकि महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी परिवार की सेवा में बिता देती हैं, सीएम केजरीवाल क बदौलत उम्र के अंतिम पड़ाव में तीर्थ यात्रा करने का सपना साकार हो रहा है और वो घरों की चार दिवारी से बाहर निकलकर तीर्थ यात्रा पर जा रही हैं।
.@ArvindKejriwal जी दिल्ली के हर बुजुर्ग को अपने माता-पिता के समान मानते है।
उन्हीं की बदौलत, आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 82वीं ट्रेन दिल्ली के बुजुर्गों को रामेश्वरम ले जा रही है!
आज रामेश्वरम धाम के लिए जा रहे सभी तीर्थ-यात्रियों के साथ भजन संध्या में भाग लिया।… pic.twitter.com/A4JvB6iJEz
— Atishi (@AtishiAAP) November 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications