सीएम केजरीवाल की पीएम मोदी को चुनौती- कल भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे आप किसी को भी जेल में डाल सकते हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस प्रेस कान्फ्रेंस में केजरीवाल ने अपनी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए कथित हमले के आरोपों के सिलसिले में अपने पीएम विभव कमारी की गिरफ्तारी की आलोचना की।
सीएम केजरीवाल ने शनिवार को एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर उनकी पार्टी को निशाना बनाने का आरोप लगाया और 19 मई को भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। गौरतलब है कि केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में स्वाति मालीवाल का जिक्र नहीं किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा आप देख सकते हैं कि वे किस तरह आप के पीछे पड़े हैं। उन्होंने पहले मनीष सिसोदिया को जेल में डाला, फिर वे मेरे पीछे चले गए और अब मेरे पीए के पीछे पड़ गए। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा। आप यह 'जेल का खेल' खेल रहे हैं। कल मैं अपने सभी शीर्ष नेताओं, विधायकों, सांसदों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप किसी को भी जेल में डाल सकते हैं।
आप सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें भाजपा द्वारा "ब्लैकमेल" किया गया क्योंकि वह भ्रष्टाचार के मामले का सामना कर रही हैं।
मालीवाल द्वारा तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करवाया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई को जब वह अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सीएम के आवास पर पहुंची थीं, तो विभव कुमार ने उन पर पूरी ताकत से हमला किया, चेहरे पर थप्पड़ मारे और छाती और पेट पर लात मारी। जिसके बाद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को शनिवा को अरेस्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications