सीएम केजरीवाल ने की 'वृक्ष प्रत्यारोपण नीति' की समीक्षा, कहा- इससे बढ़ा दिल्ली का हरित क्षेत्र
नई दिल्ली, 10 जून: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 'वृक्ष प्रत्यारोपण नीति' की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से ये योजना शुरू हुई है, तब से दिल्ली में ट्री कवर (हरित क्षेत्र) बढ़ गया है। पहले राजधानी में हरित क्षेत्र 19.97 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 23.06 प्रतिशत हो गया है। ये सब आम आदमी पार्टी की सरकार के कुशल नेतृत्व की वजह से हुआ।

मयूर विहार में एक जगह पर लगाए गए पेड़ों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखते हुए दिल्ली का हरित क्षेत्र 15-16 प्रतिशत तक कम होना चाहिए था, लेकिन अक्टूबर 2020 में लाई गई वृक्षारोपण नीति ने इसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर्यावरण को बचाने के प्रति संवेदनशील है और हर साल बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं। ये अपने आप में एक अनोखी नीति है, जिसे लागू करने वाला पहला राज्य दिल्ली है। किसी भी दूसरे राज्य ने ऐसा करने का प्रयास नहीं किया।
वहीं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नीति के लागू होने के बाद से प्रत्यारोपित पेड़ों की जीवित रहने की दर 30 प्रतिशत से बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है। इस नीति के मुताबिक काम करने वाली एजेंसी को प्रभावित पेड़ों में से कम से कम 80 प्रतिशत को प्रत्यारोपण करने की जरूरत है। अधिकारियों ने केजरीवाल को यह भी बताया कि मयूर विहार में साइट पर लगाए गए 220 में से 190 पेड़ बच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications