दिल्ली हत्याकांड: CM केजरीवाल ने LG पर साधा निशाना, कहा -साहब कुछ कीजिए..आपकी जिम्मेदारी है

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे हमलावर ने एक नाबालिग लड़की को सरेआम चाकू से गोद मार डाला।

CM Kejriwal raised a question on Delhi girl murder says Mr LG do something.. its Your responsibility

एक नाबालिग लड़की की सरेआम निर्मम हत्या से सोमवार को राजधानी दिल्ली दहल गई। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधा है।

दिल्ली का कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

मालीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील की है।रविवार शाम को हुई वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से 20 वार किए। इसके बाद लड़की पत्थर से कुचला।

पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। जिसके लड़के ने इस खौफनाक घटना को सरेआम अंजाम दे डाला। घटना के बाद आऱोपी फरार है। साहिल की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+