'...चाहे अंदर रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित', गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल का पहला रिएक्शन
दिल्ली के कथित आबकारी नीति (Delhi Liquor Policy) से जुड़े घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले ईडी ने सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार किया है। ये पहला मौका है जब किसी केंद्रीय एजेंसी ने मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया हो। गिरफ्तारी के बाद लगातार आम आदमी पार्टी समेत आईएनडीआईए के घटक दलों के नेता केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इस दौरान अपने विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय के एक्शन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया एक सवाल के जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे जेल में रहें या फिर बाहर देश के लिए काम करते रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "चाहे मैं अंदर रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।"

Recommended Video
वहीं सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से कहा जा रहा है सीएम इस्तीफा नहीं देंगे। वे जेल से ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल कैबिनेट में नंबर दो की हैसियत रखने वाली मंत्री आतिशी ने यह जरूर कहा है कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे।
वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों की ओर कहा जा रहा है कि बिना सीएम की कुर्सी पर बैठे सरकार चलाना जितना आसान लगता है, वास्तव में उतना आसान नहीं होगा। यह व्यावहारिक भी नहीं नजर आता। सरकार को एक मुखिया की जरूरत होगी, वहीं पार्टी को भी एक ऐसा चेहरा चाहिए होगा, जो चुनाव के समय राष्ट्रीय संयोजक की अचानक पैदा हुई कमी को कुछ हद तक ही सही, दूर कर सके।












Click it and Unblock the Notifications