दिल्ली के रोहिणी में सुंदरकांड का आयोजन, पत्नी समेत शामिल हुए सीएम केजरीवाल

22 जनवरी को होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में भारी उत्साह है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

cm kejriwal attended sunderkand paath organized by aap in delhi

इसी बीच दिल्ली में हर मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा सुंदरकांड का आयोजन कराने का ऐलान किया गया है। जिसकी शुरुआत आज मंगलवार से हुई, जिसमें रोहिणी के सेक्टर 11 स्थित श्री बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए और साथ में पाठ का गायन किया।

सुंदरकांड के पाठ में सीएम केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी शामिल हुए। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 15 जनवरी को हर मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ कराने का ऐलान किया था। पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का आयोजन करेगी। इस बाबत विधायकों और पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि हर मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन करेंगे। आयोजन में सुंदरकांड के अलावा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को दिवाली जैसा उत्सव मनाने की अपील भी की है। देशभर में राम मंदिर समारोह को लेकर काफी उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+