CM आतिशी ने महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती पर राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की
Mahatma Gandhi Jayanti: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को उनकी 155 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आतिशी ने विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की़ जयंती पर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सीएम आतिशी ने X पर पोस्ट कर कहा, सभी देशवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 155वीं जयंती की शुभकामनाएँ। महात्मा गांधी सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं, जिनके सत्य और अहिंसा के प्रयोग के सामने तानाशाह हुकूमत को भी झुकना पड़ा। आज भी तानाशाही के खिलाफ हर लड़ाई में बापू का सत्य और अहिंसा का मार्ग सबसे बड़ी ताक़त है।

अरविंद केजरीवाल ने भी किया पोस्ट
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X एक वीडियो जारी कर पोस्ट किया। केजरीवाल ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। बापू का जीवन हमेशा "सर्वजन समभाव" की सीख देता है। उनके जीवन दर्शन से सीख लेकर हम सभी जनता की सेवा में जुटे हैं। बापू का जीवन संदेश सदैव पूरे विश्व का मार्गदर्शन करता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications