सीएम आतिशी ने दिवाली मेला कार्यक्रम में की शिरकत, कहा- 'यूं ही मुस्कुराता रहे मेरा परिवार'
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सुखदेव विहार में आयोजित दिवाली मेला में शिरकत की। इस क्रम में उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की महिलाओं को गले लगाया। आतिशी ने कहा कि दीपावली का त्यौहार अपने साथ असीम खुशियाँ लेकर आता है, और सेंट्रल पार्क, सुखदेव विहार में आयोजित दिवाली मेला इसी उल्लास को और बढ़ा रहा है।
आतिशी ने दिवाली मेला को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा-दीपावली का त्यौहार अपने साथ असीम खुशियाँ लेकर आता है, और सेंट्रल पार्क, सुखदेव विहार में आयोजित दिवाली मेला इसी उल्लास को और बढ़ा रहा है। मुझे भी इस मेले में शामिल होने का अवसर मिला। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि कालकाजी का मेरा परिवार हमेशा यूं ही मुस्कुराता और खुशहाल रहे।

इससे पहले सीएम आतिशी सुखदेव विहार के पॉकेट-ए दिवाली मेला में शामिल हुईं। यहां उन्होंने कहा कि सुखदेव विहार में धूमधाम से दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज यहां शामिल होने का मौका मिला। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि, आगामी दिवाली कालकाजी के मेरे परिवार के लिए मंगलमय हो। सभी पर प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहे।
तुगलकाबाद में की पदयात्रा
आतिशी ने दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पदयात्रा की, जहां उन्होंने लोगों के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र बांटा। साथ ही चौथी बार केजरीवाल को दिल्ली की कुर्सी पर बैठाने का दावा किया।
फुलवालों की सैर कार्यक्रम में हुईं शामिल
फूलवालों की सैर की कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आतिशी ने कहा कि फूलवालों की सैर दिल्ली की सैकड़ों साल पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को कायम रखा है। आज महरौली के जहाज़ महल में आयोजित इंसानियत का पैग़ाम पहुंचाने वाले इस ख़ूबसूरत और अनूठे उत्सव में शामिल हुई। नफ़रत की राह छोड़कर, इंसान को इंसानियत से जोड़ने वाला ये त्यौहार दिल्ली की एकता और विविधता की असली पहचान है।












Click it and Unblock the Notifications