केजरीवाल ने गरीब लोगों को सुविधाएं दीं; पदयात्रा के दौरान बोलीं आतिशी

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही दिल्ली पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। दो टर्म से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है, तो बीजेपी और कांग्रेस भी सियासत की इस जंग में पूरे दमखम के साथ कूद गई है। सभी दलों के दिग्गज मैदान में दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने तिलक नगर विधानसभा में पदयात्रा की।

पदयात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आतिशी का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पर लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाया। इस दौरान आतिशी ने लोंगों से उनका हालचाल जाना और तीसरी बार आप सरकार बनाने की अपील की। महिलाओं और छात्राओं ने आतिशी के साथ सेल्फी ली। कुछ छात्राओं ने आतिशी का Autograph भी लिया।

Atishi

नोएडा में 10-10 घंटे के Power Cut लगते हैं- आतिशी

आतिशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "देश में बड़े-बड़े लोगों को सुविधाएं तो सब देते हैं लेकिन देश में एक नेता ऐसा आया जिसने गरीब लोगों को सुविधाएं दीं, उस नेता का नाम है अरविंद केजरीवाल। साथ ही उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गर्मी में गाजियाबाद, नोएडा में 10-10 घंटे के Power Cut लगते हैं, तब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों पर महंगी दरों पर बिजली बेचने का आरोप लगाया और कहा कि जाकर देखो राजस्थान और यूपी में। दिल्ली सरकार जनहित में बिजली कम दरों पर उपलब्ध करा रही है।"

"हर महिला को ₹2,100 सम्मान राशि देंगे"

आगे आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी है वो हर महिला को ₹2,100 सम्मान राशि देंगे। वहीं, आप के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- दिल्ली की शिक्षा क्रांति में अहम योगदान देने वाली मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली की जनता से बेशुमार प्यार मिला।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+