सीएम आतिशी ने 23 दानिक्स अफ़सरों के तबादले को दी मंजूरी
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी द्वारा 23 अफ़सरों के तबादले को मुख्यमंत्री आतिशी ने मंजूरी दे दी है।
इस तबादले के तहत दिल्ली सरकार में मौजूदा कई अधिकारियों के विभाग बदले गए है, कुछ को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है और अंडमान निकोबार और लक्षदीप से तबादला हुए 7 दानिक्स अधिकारियों को दिल्ली सरकार के विभागों में तैनाती होगी।

नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की संयुक्त सहमति के बाद इन 23 अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे, जिसपर मुख्यमंत्री आतिशी ने भी अपनी मंज़ूरी दी है। इन 23 अधिकारियों में से 7 वो अधिकारी है जिनकी अंडमान निकोबार व लक्षदीप से दिल्ली में तबादला हुआ है और उन्हें दिल्ली सरकार के अलग अलग विभागों में पोस्टिंग दी जाएगी। इसके साथ ही कई मौजूदा दानिक्स अधिकारियों के विभागों में भीबड़े बदलाव किए गए है।












Click it and Unblock the Notifications