सुनीता, आतिशी या फिर कोई और...? अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी दिल्ली की कुर्सी?

Delhi: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को घोषणा की है कि वह अगले दो दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। जमानत के साथ कई शर्तें भी रखी गईं हैं जिनमें सीएम कार्यालय नहीं जाना और किसी भी सरकारी दस्तावेज पर बतौर मुख्यमंत्री साइन नहीं करना शामिल है।

केजरीवाल ने अगले दो दिनों में इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक जनता उन्हें "ईमानदारी का प्रमाणपत्र" नहीं देती, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। केजरीवाल के अनुसार, वह अगले कुछ दिनों में आप विधायकों की बैठक करेंगे, और पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री का पद संभालेगा।

who will be Delhi s next CM

केजरीवाल के ऐलान के बाद से ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। कई नामों को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है जिनमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आतिशी, सौरभ भारद्वाज जैसे नाम शामिल हैं। यहां दिल्ली के संभावित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट दी गई है...

आतिशी - वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में पांच विभाग संभाल रही हैं, महिला और बाल विकास शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग, और बिजली। मुख्यमंत्री के संभावित नामों में आतिशी का नाम सबसे ऊपर है।

सुनीता केजरीवाल - सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली अरविंद केजरीवाल की पत्नी, सुनीता केजरीवाल पति के जेल जाने के बाद लाइम लाइट में आईं। उन्होंने उनके बाद कई रैलियों और जनसभाओं को भी संबोधित किया है। हालांकि, अभी उनके पास किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं है लेकिन सीएम फेस की रेस में उनका नाम भी आगे आ रहा है।

कैलाश गहलोत - वर्तमान में आठ विभाग संभाल रहे हैं; कानून, न्याय और विधायी कार्य, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, आईटी, राजस्व, वित्त, योजना, और गृह तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को विशेष रूप से आवंटित नहीं किए गए हैं।

सौरभ भारद्वाज - वर्तमान में सात विभाग संभाल रहे हैं; सतर्कता, सेवाएं, स्वास्थ्य, उद्योग, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, और जल।

गोपाल राय - राय राष्ट्रीय राजधानी में विकास, सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण और वन्यजीव के मंत्री हैं।

इमरान हुसैन - हुसैन दिल्ली में खाद्य और आपूर्ति तथा चुनाव विभागों की देखरेख करते हैं।

केजरीवाल के मुताबिक, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया "ईमानदार" का टैग मिलने के बाद फिर से अपने पुराने पद पर काबिज होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+