दिल्ली में बची है 7-10 दिन की डोज, उम्र की सीमा हटे तो 2 महीने में सभी को लगा देंगे वैक्सीन: केजरीवाल
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कोरोना की स्थिति बेकाबू नजर आ रही है। ऐसा ही कुछ दिल्ली में भी चल रहा है, जहां लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार और चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा रखी है। लोग कोरोना को लेकर बिल्कुल भी सजग नजर नहीं आ रहे है, जिसका परिणाम दिल्ली में साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली के अस्पतालों की दौरा किया और वहां की स्थिति को करीब से जाना।

Recommended Video
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी लहर आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी, इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त कोरोना वैक्सीन हो और उम्र की पाबंदी को हटा दी जाती है, तो हम दिल्ली में 2-3 महीने के भीतर सभी लोगों को टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।
इसके साथ ही केजरीवाल ने साफ कर दिया कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं होगा। वहीं उन्होंने जल्द ही नए प्रतिबंध लगाने की बात कही हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 8,521 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 39 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications