पिछले 75 सालों में कभी नहीं हुए देश के ऐसे हालात, केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कुछ यूं साधा निशाना
टैक्स बढ़ाने के बाद भी पिछले 75 सालों में कभी नहीं हुए देश के ऐसे हालात, केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कुछ यूं साधा निशाना
दिल्ली, 11 अगस्त: फ्री में मिलने वाली सुविधाओं के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, 'आजादी के बाद से आजतक पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई सरकार ऐसा बोल रही हो की सैनिकों की पेंशन का पैसा हम नहीं दे पा रहे है।' केजरीवाल ने पूछा कि आखिर ऐसा क्या होग की केंद्र सरकार सैनिकों की पेंशन देने की हालत में नहीं बची है। उन्होंने कहा कि आजतक केंद्र की किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं कहा कि वो सैनिकों की पेंशन देने में सक्ष्म नहीं है।

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने आशंका जताते हुए कहा, 'केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति कही खराब तो नहीं हो गई है।' उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हाल ही में 'अग्निपथ योजना' लेकर आई। इस योजना को लेकर आने का वक्त कहा गया कि इसको लाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सैनिकों के पेंशन का खर्च इतना बढ़ गया कि केंद्र सरकार उसको बर्दाश्त नहीं कर पा रही। दिल्ली सीएम ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई सरकार ऐसा कह रही है। पिछले 75 वर्षों में आजतक किसी सरकार ने ऐसा नहीं कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पैसों की कमी पड़ गई हो।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का केंद्र सरकार द्वारा विरोध किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सारी मुफ्त की सुविधाओं को बंद किया जाए। अभी कुछ दिन पहले कहा गया कि हर 5-5 साल में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक वेतन आयोग बनाएंगी। आठवां वेतन आयोग अभी बनने वाला था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने कहा कि आठवां वेतन आयोग अब नहीं बनाएंगे। क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है, पैसे की कमी है। उन्होंने पूछा कि आखिर कहा गया केंद्र सरकार का सारा पैसा?
मनरेगा का जिक्र करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद्र केजरीवाल ने कहा कि मनरेगा में सरकार गरीब व्यक्ति को 100 दिन का काम देती है और फिर दिहाड़ी के हिसाब से 100 दिन का पैसा देती है। अब केंद्र सरकार कह रही है कि हमारे पास वो पैसा भी नहीं है देने के लिए। कहा कि पिछले के मुकाबले इस साल 25 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार देश में जितना भी टैक्स लेती है उसमें से एक हिस्सा राज्यों को देती है। बताया कि 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को दिया जाता था, जो घटनाकर 29 से 30 प्रतिशत कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2014 में जितना टैक्स जमा करती थी आज के समय में उससे तीन गुना ज्यादा टैक्स जमा हो रहा है। आखिर यह सारा पैसा जा कहा रहा है? उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे है। आजादी के इन 75 सालों बाद ऐसा हो रहा है कि गरीबों के गेंहू और चावाल के ऊपर टैक्स लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी सरकार ने नहीं लगाया। यह एक क्रूर चीज है कि कोई गरीब जब गेंहू और चावाल खरीदकर लाएगा उसे उसपर टैक्स देना होगा। शहद, छाछ, दही और पनीर जैसे उत्पादों पर भी टैक्स लगा दिया।
अपने दोस्तों के कर्ज और टैक्स किए माफ
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने (भाजपा) अपने अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए। यह सब सरकारी पैसों से किया। अगर यह कर्ज माफ नहीं किए जाते तो इन्हें खाने पीने के ऊपर टैक्स लगाने की जरुरत नहीं पड़ती। कहा कि अरबपति दोस्तों के 5 लाख करोड़ रुपए का टैक्स माफ कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications