सीएम केजरीवाल का अधिकारियों को निर्देश, अगस्त तक डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट का काम किया जाए पूरा
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लेकर काफी गंभीर हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अधिकारियों को इस साल के मध्य तक स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (HIMS) परियोजना को अंतिम रूप देने और जल्द से जल्द ई हेल्थ कार्ड वितरण शुरू करने का निर्देश दिया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने HIMS परियोजना, ई हेल्थ कार्ड और स्वास्थ्य हेल्पलाइन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केजरीवाल के अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

इस मीटिंग में मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं और अधिकारियों को परियोजना की प्रगति से अवगत कराया जा रहा था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जो निर्देश सरकार की तरफ से दिए गए हैं, उन्हीं के अनुसार काम किया जा रहा है। सरकार की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, "मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्डों का वितरण जल्द से जल्द शुरू हो।
आपको बता दें कि HIMS परियोजना के पूरे होने के बाद दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य होगा, जहां स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली क्लाउड आधारित होगी। स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली को दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में अगस्त 2021 तक लागू किया जाना है। भविष्य में निजी अस्पतालों को शामिल करने के लिए इसका विस्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications