भगत सिंह की जयंती पर दिल्ली सरकार बच्चों के लिए शुरू करेगी नया पाठ्यक्रम, पढ़ाया जाएगा देशभक्ति का पाठ

नई दिल्ली, 15 अगस्त: स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में 27 सितंबर से दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसकी घोषणा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। सीएम के मुताबिक ये पाठ्यक्रम गतिविधि आधारित होगा और इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना है। इसके लिए उन्होंने अभिभावकों से विशेष अपील की है।

Recommended Video

    Independence Day2021: CM Kejriwal की घोषणा-स्कूलो में लागू होगा देशभक्ति पाठ्यक्रम | वनइंडिया हिंदी
    Delhi

    स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सचिवालय में ध्वजारोहण समारोह में बोलते हुए सीएम ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि छात्रों का उसको रटने की जरूरत पड़े। सिर्फ बच्चों को राष्ट्र की कहानियों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में चर्चा की जाएगी, जैसे- वो देश के विकास में क्या योगदान दे सकते हैं।

    देशभक्ति पाठ्यक्रम के बारे में बात करते हुए केजरीवाल ने आगे कहा कि माता-पिता भी इसके माध्यम से अपने बच्चों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जब भी बच्चा स्कूल से वापस आए, तो माता-पिता उसके साथ बैठें और राष्ट्र के बारे में बात करें। ऐसे में बच्चे और माता-पिता दोनों सीखेंगे।

    मुफ्त योग कक्षाएं
    कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कोरोना काल में जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर आदि को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पिछले एक साल में स्कूली शिक्षा में विभिन्न हस्तक्षेपों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2 अक्टूबर से पार्कों और सामुदायिक हॉलों में मुफ्त योग कक्षाएं शुरू होंगी। प्रशिक्षकों को सत्रों के लिए नामांकित किया जा रहा है। ऐसे में आरडब्ल्यूए अपने परिसर में कक्षाएं शुरू करने के लिए सरकार से संपर्क कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+