25 फरवरी से आयोजित होगा BR Ambedkar म्यूजिकल शो, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्ली। भीमराव अंबेडकर के जीवन पर संगीतमय नाटक को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रमों में हुए बदलाव को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब 25 फरवरी से 12 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, प्रतिदिन 2 शो शाम 4 बजे और शाम 7 बजे होंगे। शो के टिकट फ्री होंगे। चूंकि हमारे पास सीमित सीटें हैं, इसलिए अग्रिम बुकिंग करनी होगी। दिल्ली सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर संगीतमय नाटक तैयार करवाया है।

Recommended Video

    CM Kejriwal का ऐलान, 25 फरवरी -12 मार्च तक Bhimrao Ambedkar के जीवन पर होंगे नाटक | वनइंडिया हिंदी
    cm arvind kejriwal said musical play on br ambedkar start from 25th february

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आजादी के 75वें साल के अवसर पर यह संगीतमय प्ले आयोजित करवा रही है। ताकि देश बाबा साहब और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सके। लोग उनके विचारों को समझें और यह महसूस करें कि आज हम जिस आनंद में जी रहे हैं, उसके लिए बाबा साहब ने कितने कष्ट उठाए थे।

    सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहब की विरासत को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए इस भव्य प्ले का आयोजन कर रही है। दिल्ली सरकार देश के लोगों को बाबा साहब के जीवन और आधुनिक भारत की नींव रखने के लिए उनके योगदान से रूबरू करवा रही है। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर इस संगीतमय नाटक को बनाने की घोषणा की थी। बता दें कि कोरोना के चलते अंबेडकर म्यूजिक शो को स्थगित कर दिया गया था। पहले 5 जनवरी से यह नाटक शुरू होने वाला था, जिसकी घोषणा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+