दिल्लीः सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो दिन के भीतर मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराएगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी से संबंधित बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे सूत्रों ने हमें अवगत कराया है कि आने वाले दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करेगी। केंद्र की ओर से उनके खिलाफ दो बार छापेमारी की जा चुकी है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बार भी उनका स्वागत है। बता दें कि इस खबर से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।
Recommended Video

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी चार राज्यों के चुनाव चल रहे हैं तो रेड भी होंगे, गिरफ्तारियां भी होंगी। हमें पता चला है कि केंद्र की एजेंसियां सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली हैं। लेकिन हमें डर नहीं है। अगर वे एजेंसियां भेजना चाहें तो भेज सकते हैं। मुझपर, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, हमारे 21 पंजाब के विधायकों, सबपर पहले भी रेड हो चुकी है। कुछ नहीं मिला। अब फिर ये करना चाहते हैं तो कर लें। सत्येंद जैन को गिरफ्तार कर सकते हैं, क्या होगा चार या पांच दिन जेल में रहेंगे। बेल हो जाएगी और फिर बाहर आ जाएंगे।
इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भी हमला बोला और कहा कि लेकिन हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं।' उन्होंने कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया। उनके यहां तो रेड में मिले करोड़ों रुपये देखकर लोग हैरान थे। हम यही कहेंगे कि पहले भी हमारे यहां रेड हो चुकी है। हम केंद्र से कहना चाहते हैं कि आप भेजिए अपनी एजेंसियां, हम तैयार हैं। मेरे यहां, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, भगवंत मान सबके यहां भेजिये, हम उनका स्वागत करेंगे, उनकी आवभगत करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications