दिल्ली: नए उपराज्यपाल से मिले सीएम केजरीवाल, कहा- जनता के कल्याण के लिए साथ करेंगे काम

नई दिल्ली, 27 मई: हाल ही में अनिल बैजल ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद विनय कुमार सक्सेना को नया एलजी बनाया गया। गुरुवार को एक छोटे समारोह में सक्सेना ने उपराज्यपाल पद की शपथ ली, इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में राजधानी के विकास को लेकर चर्चा हुई। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को सहयोग का भरोसा दिलाया।

Vinay

उपराज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें पोस्ट की गईं, जिसमें सीएम केजरीवाल एलजी से मुलाकात करते नजर आ रहे। इस फोटो के साथ एलजी ऑफिस ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। हमने दिल्ली के विकास और इसके लोगों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा कि आपसे मिलकर खुशी हुई सर। मैं दिल्ली के कल्याण के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।

मीडिया से कही ये बात
वहीं एलजी के आवास से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरी उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ बैठक हुई। हम दोनों ने काफी मुद्दों पर चर्चा की और तय किया कि हम मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

बैजल से कई बार हुआ टकराव
आपको बता दें कि कई बार बैजल और केजरीवाल सरकार में टकराव की स्थिति देखने को मिली थी। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया था। इसके पीछ की वजह सीएम और उपराज्यपाल के संवैधानिक अधिकार थे। नियम के मुताबिक दिल्ली में जमीन, सर्विसेस और लॉ एंड ऑर्डर सीधे तौर पर एलजी के अंडर में आते हैं। सीएम केजरीवाल का आरोप था कि उनकी कैबिनेट जो फाइलें एलजी के पास भेजती थी, उसे वो वापस कर देते थे या फिर लटकाकर रखते थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सक्सेना के आने से दोनों में विवाद कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+