पीएम मोदी पर बरसे सीएम अरविंद केजरीवाल, बोले- मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार 2015 से मुझे झूठे केस में फंसानी को कोशिश कर रही है। लोगों पर इस तरह के दबाव बनाकर उन्हें मेरे खिलाफ बयान देने के लिए कहा जाता है। कई लोगों को यातनाए्ं भी दी गई। प्रधानमंत्री जी देश के लिए काम करने की बजाए 24 घंटे अपने विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने के षड़यंत्र बनाते रहते हैं।

गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी के कई नेता इस समय जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी घोटाले में जेल में हैं। इसके अलावा संजय सिंह भी इसी मामले में जेल में हैं। हालांकि पार्टी का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

arvind kejriwal

बता दें कि 2013 में आम आदमी पार्टी की सरकार पहली बार दिल्ली में बनी थी। चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया। इसके बाद 2020 में पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की। दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी सफलता मिली और पार्टी ने यहां सरकार बनाई। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पिछले 10 साल में जिस तरह से आम आदमी पार्टी का कद बढ़ा है उसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है, यही वजह है कि भाजपा हमारे खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह हमारे खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का सबूत लाकर दिखाए। कोर्ट में भी ये लोग सबूत नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा जानबूझकर हमारे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, उन्हें राजनीति बदले की भावना से गिरफ्तार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+