Arvind Kejriwal at Ghazipur Landfill: केजरीवाल बोले- मैं जनता को तीर्थ कराता हूं और शाह मुझे गाली देते हैं

दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले कूड़े पर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज गाजीपुर लैंडफिल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। गाजीपुर लैंडफिल से लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कूड़े का ढेर बना दिया है। इन लोगों ने 15 वर्षों में 2 लाख करोड़ कर खर्च दिए, इसके बावजूद भी दिल्ली साफ नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सफाई के नाम पर पूरा पैसा खा लिया।

kejriwal delhi visit

भाजपा से मांगा 2 करोड़ का हिसाब
केजरीवाल ने भाजपा से 2 करोड़ का हिसाब भी मांगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जनता का पैसा खा लिया। उल्टा आरोप लगाते हैं कि दिल्ली सरकार पैसे नहीं देती है। दिल्ली वासियों मैं आपको बता दूं कि 2 लाख करोड़ में 1 लाख करोड़ दिल्ली सरकार का पैसा था। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि आपने कितना पैसा दिया?

केजरीवाल ने खुद को बताया दिल्लीवासियों का बेटा
केजरीवाल ने खुद को दिल्लीवासियों का बेटा बताया। दिल्ली की जनता से उन्होंने कहा कि ये लोग आपके बेटे को गाली देते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आपके बेटे को कोई गाली देगा तो आप बर्दाश्त करोगे? मैं आपका श्रवण कुमार हूं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के बुजुर्गों से भी पूछना चाहता हूं कि कोई मुझे गाली दे तो आप विश्वास करेंगे।

5 साल हमें दो काम नहीं करूंगा तो फिर कभी वोट मत देना
अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस बार का एमसीडी चुनाव सफाई पर लड़ा जाएगा। ऐसे में आप सब लोग एक हो जाओ। एक बार एमसीडी में केजरीवाल को मौका दो, अगर मैं 5 वर्ष में दिल्ली में सफाई नहीं किया तो आप हमें वोट मत देना। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा वाले हीं उन्हें वोट नहीं देंगे।

केजरीवाल बोले मेरा कितना भी विरोध कर लो तुम्हारे बच्चे मेरे स्कूल में ही पढ़ेंगे
केजरीवाल जब गाजीपुर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता उनका विरोध भी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा कितना भी विरोध कर लो, तुम्हारे बच्चे को मैं ही पढ़ाऊंगा। कल को तुम बीमार होंगे केजरीवाल ही इलाज कराएगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन जरूर आएगा, जब पात्रा भी कहेगा कि भाजपा बहुत खराब पार्टी है। मैं जादूगर हूं....दिल जीतने आया हूं। दिल्ली की जनता को अपने राजनीतिक करियर के बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब मैं पहली बार चुनाव लड़ा तो हमारे पास कुछ नहीं था। आज मैंने सबका दिल जीत लिया...

ये भी पढ़ें- IPL 2023 नीलामी में अपने खास ऑलराउंडर को रिलीज कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+