दिल्लीवासियों को CM अरविंद केजरीवाल ने दी दीपावली की बधाई, कहा- पटाखे नहीं बल्कि दीए जलाएं

Delhi News: देशभर में आज दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, 'दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों के इस पवित्र और पावन त्योहार पर आपके जीवन में खूब सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता आए। माँ लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।'

Arvind Kejriwal

इतना ही नहीं, सीएम केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ये दीपों का पर्व है, आप सभी से मेरी विनती है कि इस पावन दिन पटाखे नहीं बल्कि दीए जलाएं, घर को रोशनी से जगमगाएं और भगवान श्रीराम जी का स्वागत करें। वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी दिवाली की बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा- गणेश जी माता लक्ष्मी जी सरस्वती जी की कृपा से हमारा देश खूब तरक्की करें। भगवान राम जी और माता जानकी जी का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे। प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+