CJP प्रोटेस्ट का इफेक्ट! कनॉट प्लेस पर शाम 6:30 बजे ही लग जाएंगे ताले? NDMC का नया आदेश
CJP Protest Connaught Place Advisory: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से अहम बदलाव किए गए हैं। 16 मेट्रो स्टेशन बंद हैं और प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख कारोबारी इलाके कनॉट प्लेस को लेकर एक अहम अपील जारी की गई है। न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने गुरुवार को व्यापारियों और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों से शाम 6:30 बजे तक दुकानें, दफ्तर, रेस्तरां और दूसरे व्यावसायिक संस्थान बंद करने को कहा है।
यह अपील ऐसे समय में की गई है, जब राजधानी में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। NDTA की ओर से जारी सलाह के मुताबिक, कनॉट प्लेस में गुरुवार शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया गया है। इसमें रेस्तरां, कार्यालय और क्षेत्र में चलने वाले दूसरे संस्थान भी शामिल हैं। एसोसिएशन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे इस व्यवस्था में सहयोग करें।

NDMC के निर्देश के बाद एडवाइजरी
जानकारी के अनुसार, यह सलाह न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देश के बाद जारी की गई है। NDTA ने व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य बनाए रखने में सहयोग करें।
एसोसिएशन ने कहा है कि प्रतिष्ठानों को बंद रखने का उद्देश्य किसी भी तरह की संपत्ति को नुकसान और जनहानि की आशंका को कम करना है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस सलाह का पालन करें और किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से बचने में सहयोग करें।
ये भी पढ़ें: CJP Protest Kya Band-Khula: 24 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन, कनॉट प्लेस में लॉकडाउन? दुकानों समेत क्या बंद?


Click it and Unblock the Notifications
