CAA Protest: अस्थाई तौर पर बंद किए गए दिल्ली के 13 मेट्रो स्टेशन

दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज (20 दिसंबर) को चावडी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट पर वायलेट लाइन, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर गुलाबी लाइन पर और जामिया मिलिया इस्लामिया मजेंटा लाइन, दिलशाद गार्डन, शिव विहार, जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश, राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट निकास द्वार बंद कर दिए गए है। इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग के प्रवेश और निकास द्वार सुबह बंद कर दिया गया था, लेकिन 9:40 बजे इन्हें फिर से खोल दिया गया।

citizenship amendment act protest delhi metro station update

Recommended Video

    CAA Protest :दिल्ली में 5 ड्रोन कैमरों से निगरानी,Social Media पर भी पुलिस की नजर | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने ट्वीट कर बताया था कि 285 स्टेशनों में से चावडी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट पर वायलेट लाइन, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर गुलाबी लाइन पर और जामिया मिलिया इस्लामिया मजेंटा लाइन मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए है। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। अन्य सभी स्टेशन खुले हैं और सेवाएं सामान्य हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। लेकिन कुछ देर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग के प्रवेश खोल दिए गए है। सभी स्टेशनों पर आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहेगी।

    ड्रोन कैमरों से रखी जा रही है नजर
    वहीं, दिल्ली पुलिस एहतियात के तौर पर पांच ड्रोन कैमरों से हालात पर नजर रख रही है। उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 14 में से 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई है। पुलिस इलाके में मार्च कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्व जिले में सीआरपीएफ और आरएएफ की 10 कंपनियों सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है। हमने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।

    गुरुवार को 19 मेट्रो स्टेशनों को किया गया था बंद
    बता दें कि रविवार शाम नागरिकता कानून को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कैंपस और आसपास हिंसा भड़क उठी थी। छात्रों के गुट और दिल्ली पुलिस के बीच इस दौरान झड़प और बवाल हुआ था। इसके दो दिन बाद जाफराबाद, सीलमपुर में भी हिंसा शुरू हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने शहर के कुछ हिस्सों में धारा 144 और कर्फ्यू लगा दिया था। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को दिल्ली में 19 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था जिन्हें बाद में शाम को खोल दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+