Delhi : टुकड़ों में मिला शव, संदिग्ध आतंकियों पर मर्डर का आरोप, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली के भलस्वा इलाके में टुकड़ों में एक शव मिला है। गिरफ्तार हुए 2 संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच शव तक पहुंची।

Representational Image

Chopped body found in Delhi : पिछले दिनों दिल्ली में हिट एंड रन का मामला के बाद एक बार फिर ने एक घिनौने मर्डर सामने आया। जो एक घिनौने हत्याकांड से जुड़ा है। नए मामले में आतंकी लिंक भी सामने आए हैं। दरअसल, दो दिन पहले दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ के बाद भलस्वा इलाके में एक खाली भूखंड में एक कटा हुआ शव मिला।

दिल्ली पुलिस को भलस्वा इलाके में एक शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव के तीन से ज्यादा टुकड़े हो चुके थे। शव तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से मिली जानकारी के बाद पहुंची। शव मिलने के बाद आतंकियों पर पुलिस का संदेह गहरा गया है। अब उनके सभी संभावित लिंक्स की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे अहम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। गणतंत्र दिवस से पहले ये साजिश चिंता का विषय है।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो हथगोले, तीन पिस्तौल और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जगजीत सिंह उर्फ ​​जग्गा और नौशाद नाम संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जग्गा के तार कनाडा के एक खालिस्तानी आतंकवादी से जुड़े हो सकते हैं, जबकि नौशाद के आतंकवादी संगठन 'हरकत उल-अंसार' से जुड़े होने का संदेह है। कहा जा रहा कि दोनों संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के कथित रूप से सहायक है। जिन्हें 12 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

मामले की जांच में जुटीस्पेशल सेल के मुताबिक, संदिग्धों की मोबाइल से उनकी आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट मिला है। आरोपी नौशाद आतंकी संगठन 'हरकत-उल-अंसार' से जुड़ा था। वह हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। उसे विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में 10 साल की सजा दी गई थी।

Recommended Video

    Sharad Yadav Passes Away: Cardiac Arrest के चलते शरद यादव का निधन, अंतिम संस्कार कल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+