मुख्यमंत्री आतिशी ने NCC कैडेट्स के लिए वर्ल्ड क्लास अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज का किया शुभारंभ

New Delhi: दिल्ली सरकार ने एनसीसी कैडेट्स को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा एनसीसी भवन रोहिणी में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि शूटिंग महंगा स्पोर्ट्स है, लेकिन खिलाड़ियों की प्रतिभा के आड़े पैसा न आए इसलिए दिल्ली सरकार ने इस अत्याधुनिक शूटिंग रेंज की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, मुझे उम्मीद है कि भारत का अगला ओलंपिक गोल्ड इस शूटिंग रेंज से ट्रेनिंग लिए खिलाड़ी लेकर आएंगे। हमारे देश में प्रतिभा, जज्बा, प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है। अगर हमारे युवाओं को सही दिशा मिलती है, तो भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। यह शूटिंग रेंज 24 घंटे और साल में 365 दिन खुला रहेगा। यह फायरिंग रेंज बुलेट प्रूफ सीलिंग, 6 फायरिंग लेन, इलेक्ट्रॉनिक टारगेट कंट्रोल सिस्टम सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

Atishi Marlena

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है

आतिशी ने कहा कि इस शूटिंग रेंज को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। यहां इतना एडवांस्ड शूटिंग रेंज हमारे एनसीसी कैडेट्स के लिए बनकर तैयार हुआ है। यह ऑल वेदर अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज 24 घंटे और साल में 365 दिन ट्रेनिंग के लिए खुला रहेगा। यह रेंज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें एडवांस फायरिंग प्वाइंट्स, ऑटोमेटेड टारगेट सिस्टम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। शूटिंग एक ऐसा स्पोर्ट्स है, जिसमें हमेशा भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

स्पोर्ट्स ट्रेनिंग हमेशा बहुत महंगा होता है

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स ट्रेनिंग हमेशा बहुत महंगा होता है। हम अक्सर देखते हैं संसाधनों के अभाव में बहुत से प्रतिभाशाली युवा इसलिए ट्रेनिंग नहीं ले पाते हैं क्योंकि स्पोर्ट्स ट्रेनिंग बहुत महंगा होता है। शूटिंग भी एक ऐसा ही स्पोर्ट्स है, जिसमें सभी इक्विपमेंट्स, कोचिंग आदि बहुत महंगे होते हैं। केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमने इन सभी चीजों की नीव डाली थी, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+