'रोज समन भेजने के बजाय...', आज भी ED के सामने नहीं पेश होंगे सीएम केजरीवाल
Arvind Kejriwal News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 7वें समन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी नहीं जाएंगे।दिल्ली आम आदमी पार्टी ने कहा रोज समन भेजने के बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। चूंकि ये मामला दिल्ली की लोकल कोर्ट में है और इस पर अगली सुनवाई 16 मार्च को होनी है।

बता दें कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में ईडी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को 26 फरवरी को ईडी आफिस में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया था।गौरतलब है कि ईडी ने समन भेज कर एक हफ्ते पहले सोमवार को ईडी के कार्यालय में केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में बुलाया गया, जिसमे सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए थे।
दिल्ली आम आदमी पार्टी ने समन को असंवैधानिक करार दिया गया था तभ भी आप ने ये ही कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय के सामने दिल्ली सीएम के पेश होने की वैधता अदालत में जांच के दायरे में है, इसलिए उसे इंतजार करना चाहिए।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल को ईडी द्वारा 7वां समन भेजने पर एक प्रेस कान्फेंस की थी और ईडी के समनको गैराकानूनी करार दिया था।
उन्होंने कहा था ईडी खुद ही ये केस न्यायालय में लेकर गई है तो उसे सीएम केजरीवाल को समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए, ताकि कानून के दायरे में उचित कार्यवाही हो।
इसके साथ ही आम नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने ईडी के सातवें समन भेजे जाने पर कहा था कि ईडी के जरिए सीएम केजरीवाल को समन भेजकर भाजपा चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव का बदला आम आदमी पाटी्र से ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications