Chhota Rajan Admitted: दिल्ली के AIIMS में छोटा राजन भर्ती, डॉक्टर ने दिए चौंकाने वाला अपडेट, जानें क्या हुआ?
Chhota Rajan Admitted: तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन शुक्रवार,(10 जनवरी 2025) को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से राजन साइनस की समस्या से जूझ रहा था, इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। डॉक्टरों ने संकेत दिया है कि छोटा राजन को ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है, जिसके चलते उसे भर्ती किया गया है।
आपको बता दें कि अक्टूबर 2015 में इंडोनेशियाई पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे बाली से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। ऐसा माना जाता है कि यह गैंगस्टर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Underworld Don Dawood Ibrahim) का पूर्व दाहिना हाथ था, और गिरफ्तारी से पहले लगभग तीन दशक तक फरार रहा। आइए जानते हैं छोटा राजन से जुड़ा हर अपडेट...

Who is Chhota Rajan:कौन हैं छोटा राजन?
छोटा राजन, जिसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है, भारत के सबसे कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉनों में से एक हैं। एक समय वह भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माना जाता था, लेकिन 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
10 साल से तिहाड़ जेल (Tihar Jail)में काट रहा सजा
2015 में, छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की मदद से हुई थी। इसके बाद उसे भारत लाया गया, जहां उस पर हत्या, तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में सख्त सुरक्षा के बीच बंद हैं।
तिहाड़ जेल में खास इंतजाम
छोटा राजन की जान को डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम का गैंग) से खतरा है। इसीलिए तिहाड़ जेल में उसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उसके लिए अलग किचन, डॉक्टरों द्वारा जांचा हुआ खाना और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट पेशी की व्यवस्था है।
हाल ही में सुनाई गई उम्र कैद की सजा
छोटा राजन को कई मामलों में दोषी ठहराया गया है।
- 2001 में जया शेट्टी की हत्या - इस मामले में उसे आजीवन कारावास और 16 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
- पत्रकार जे डे की हत्या - इस केस में भी उसे दोषी पाया गया।
क्या है साइनस की समस्या?
साइनस एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें नाक के आसपास की हड्डियों में सूजन या संक्रमण होता है। अगर इलाज न हो, तो यह गंभीर बन सकती है। डॉक्टरों ने संकेत दिए हैं कि छोटा राजन को साइनस की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Vasai-Virar Thakurs: कौन हैं विरार के ठाकुर्स'? जो BJP के विनोद तावड़े का सिर दर्द बने, दाऊद से तगड़ा कनेक्शन!
-
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications