Chhath Puja: दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना में किया विशेष केमिकल का छिड़काव, जहरीले झाग को करेगा खत्म

Delhi Chhath Puja: छठ महापर्व दिल्ली में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो, इसके लिए दिल्ली सरकार ने पहले से ही खास इंतजाम कर रखे थे। इसी के तहत दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी यमुना नदी में रसायनों का छिड़काव कर रहे, ताकि उसमें दिख रहे झाग की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा छठ घाटों पर भी खास व्यवस्थाएं की गई हैं।

Recommended Video

      Delhi में Chhath पर संग्राम, BJP MP Pravesh Verma की पब्लिक ने निकाली हेकड़ी | वनइंडिया हिंदी *News
      Jal Board

      वैसे तो छठ महापर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में मुख्य रूप से होता है, लेकिन वहां के बहुत से लोग राजधानी में रहते हैं। ऐसे में यमुना नदी पर भी विशेष घाट बनाए गए हैं। इस बार भी यमुना नदी का प्रदूषण काफी परेशान कर रहा था, जिस वजह से जहरीले झाग को हटाने के लिए कालिंदी कुंज के पास रसायनों का छिड़काव किया गया।

      महिलाएं करती हैं स्नान
      आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में छठ पर्व मनाने वाले लोग यमुना नदी का रुख करते हैं। वहां पर महिलाएं स्नान करके विधि-विधान से पूजा अर्जना करती हैं। 28 अक्टूबर को पारंपरिक नहाया खाया के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है।

      सीएम ने दिए विशेष व्यवस्था के निर्देश
      सीएम केजरीवाल खुद छठ महापर्व से जुड़ी तैयारियों की काफी वक्त से समीक्षा कर रहे हैं। राजधानी में करीब 1100 स्थानों पर लोग छठ पूजा कर रहे हैं। जिसके लिए विशेष घाट बनाए गए हैं। साथ ही वहां पर लाइट और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएम ने पहले ही घाटों के आसपास सफाई के निर्देश दे दिए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+