Chhath Puja 2023: छठ महावर्प पर दिल्ली में की गई खास व्यवस्था, जानें केजरीवाल का 10 सूत्री कार्यक्रम
छठ पूजा का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खास के से शुरू हो चुका है। सूर्य की उपासना से जुड़े इस कठिन व्रत के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी के घाटों की साफ-सफाई करवाकर व्यापक प्रबंध किए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान कोई भी परेशानी ना उठानी पड़े। इस बार के छठ पर्व को यादगार बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किए हैं। आइए जानते हैं इस कार्यक्रम के बारे में ...

एमसीडी के प्रभारी एवं आप विधायक दुर्गेश पाठन ने बताया कि केजरीवाल सरकार से पहले दिल्ली में छठ पूजा के लिए महज 70 घाट ही सरकारी सहायता से बनते थे, वहीं अब केजरीवाल सरकार में एक हजार से भी अधिक पूजा के लिए घाट बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया इस बार छठ पूजा के लिए बहुत ही शानदार घाट बनाए जा रहे हैं।
इसके साथ ही सभी घाटों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपब्ध हो इसके लिए केजरीवाल सरकार ने दस सूत्रीय कार्यक्रम बनवाया है। इसके तहत सभी छठ घाटों पर टेंट, लाइट, टॉयलेट, एत्बुलेंस, डॉक्टर, सांस्कृति कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई हे।
व्रतियों को पूजा के लिए बहुत दूर ना जाना पड़े इसलिए उनके घरों के पास घाट बनाए जा रहे हैं। सभी घज्ञटनों पर आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, अध्यक्ष के अलावा पार्टी के वालंटियर्स 24 घंटे व्यस्था की देखरेख और लोगों की मदद के लिए तैनात रहेंगे।
सीएम केजरीवाल के 10 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत
- अच्छे और शानदार घाट
- टेंट की व्यवस्था
- लाइट की व्यवस्था
- हर घाट पर टॉयलेट का इंतजाम
- पानी की व्यवस्था
- एंबुलेंस की व्यवस्था
- डॉक्टर की व्यवस्था
- लोगों की मांग पर जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
- घर के नजदीक घाट
- सभी विधायकों, पार्षदों, विधानसभा अध्यक्ष, संगठन मंत्री, वार्ड अध्यक्ष, संगठन मंत्रियों और सभी वालंटियर्स हर घाट पर 24 घंटे मौजूद रहेंगे ।
बता दें दिल्ली की छठ समितियों ने यमुना नदी एवं पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बने अस्थायी घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने पूर्वांचल के विख्यात गायकों को छठ मैय्या को गुणगान करने के लिए भी आमंत्रित किया है।
बता दें शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का महापर्व संपन्न होगा।












Click it and Unblock the Notifications