चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर दिल्ली मंत्री सौरभ बोले- ये सरेआम डकैती है, बीजेपी फिर बेनकाब हो गई है
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा (BJP) ने 16 वोट हासिल कर जीत हासिल कर ली है। इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिसमें 12 वोट मिले हैं उसने इस चुनाव में बेइमानी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आप और कांग्रेस मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए होईकोर्ट पहुंच चुकी है। चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव पर अब दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मीडिया से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा ये तो सरेआम डकैती है जिसे हर कोई समझ सकता है।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा चंडीगढ़ में 36 पार्षद सीटें हैं जिनमें से 14 सीटें बीजेपी और 13 सीटें AAP और 7 सीटें कांग्रेस की हैं। AAP (13+7) कुल 20 सीटें हैं। वहीं बीजेपी के पास 14 सीट हैं तो 14 सीट वाला कैसे जीत जाएगा और 20 सीट वाला कैसे हार जाएगा।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ ने कहा बीजेपी फिर बेनकाब हो गई है। सबको समझ आ रहा है कि बीजेपी पहले चुनाव को टालने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वो हार रहे थे।
बता दें चंडीगढ़ मेयर चुनाव मंगवालर को ही संपन्न हुए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने 16 वोटों से जीत हासिल की और आप और कांग्रेस को 12 वोट मिले। कुल हुई वोटिंग में आठ वोट अमान्य घोषित कर दिए गए।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चंडीगढ़ चुनाव में मिली हार के बाद आरोप लगाया है कि भाजपा ने सरेआम बेइमानी करके ये चुनाव जीता है।
वहीं मेयर चुनाव में धांधली की शिकायत लेकर आप और कांग्रेस ने हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में दावा किया गया है आप और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद बेइमानी करके हराया गया है। इस मामले पर 31 जनवरी को कोर्ट सुनवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications