चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर CM केजरीवाल बोले- 76 साल पहले गांधी जी की हत्‍या और आज लोकतंत्र की हत्‍या कर दी

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में मंगलवार को मेयर चुनाव संपन्‍न हुआ जिसमें महज चार वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी शामिल है उसकी हार हुई है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर आम आदमी पार्टी ने दिनदहाड़े बेइमानी का आरोप लगाते हुए कई पोस्‍ट शेयर किए है। जिसमें दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला किया है।

delhi cm

सीएम केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि 30 जनवरी को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की हत्‍या हुई थी और 76 साल बाद उन्होंने (बीजेपी) लोकतंत्र की हत्या की है। ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बारे में बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा "इस तारीख को देश के राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की हत्या हुई थी और आज 76 साल बाद उन्होंने (बीजेपी) लोकतंत्र की हत्या की है।

सीएम केजरीवाल ने कहा आज का यह दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है। उन्होंने खुलेआम गुंडागर्दी की और यह कैमरे में कैद हो गया। पूरा देश देख रहा है कि उन्होंने कैसे वोट चुराए। चुनाव कोई भी जीत सकता है या हार सकता है, देश को हारना नहीं चाहिए। मुद्दा यह है कि उन्होंने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव खुली धोखाधड़ी से जीता है।

बता दें चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इंडिया गठबंधन में शामिल इन दोनों पार्टियों ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली होने का आरोप लगातते हुए याचिका दाखिल की है। चंडीगढ़ हाई कोर्ट इस मामले पर 31 जनवरी को सुनवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+