SC में 'आप' की जीत पर दिल्ली सरकार के मंत्री का भाजपा पर तंज- आजादी का मकसद लोग अपनी सरकार चुनें और...
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी के मामले में अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पुराने नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया है। सर्वोच्च न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले पर आम आदमी पार्टी जमकर जश्न मना रही है साथ ही आप के दिग्गज नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज इस लड़ाई में लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत हुई है। आज खुशी से ज्यादा चिंता है।
दिल्ली की आप सरकार के मंत्री 'आजादी के क्या मायने होते हैं? सड़कें-ट्रेन अंग्रेज भी बना रहे थे, आजादी का मकसद था कि लोग अपनी सरकार चुनें और उस सरकार से देश चले।
उन्होंने कहा आज चिंता इस बात की है, खुद को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताने वाली पार्टी मेयर जैसा छोटा सा चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाए, जो कैमरे में भी कैद हुआ।
मंत्री सौरभ ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से इस पार्टी को एक्सपोज किया है मुझे नहीं लगता इतनी साफगोई से कोई सरकार एक्सपोज हुई होगी। इतने छोटे चुनाव में भी बेईमानी हुई। उन्होंने कहा ये चुनाव नहीं था, इस चुनाव को करवाने के लिए बार-बार 'आप' को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा।
उन्होंने बताया जनवरी में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले हाईस्कोर्ट में रिट लगाकर चुनाव करवाने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इलेक्शन कराने के ऑर्डर दिए।
इसके बाद फिर से आप ने चुनाव करवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद चंड़ीगढ़ चुनाव में जो हुआ वो सबने देखा और अब तो सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देकर उसे आईना दिखा है।
इसके साथ ही
मंत्री भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को इंडिया गठबंधन की पहली जीत करार दिया है। इसके साथ ही मंत्री सौरभ ने दावा किया कि हमारी सरकार को एक-एक छोटी से बड़ी बात के लिए कोर्ट जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा आज चिंता 'आप' की इस देश को और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की है। सौरभ ने कहा जो पार्टी इतने छोटे चुनाव में ये कर सकती है तो वो क्या भविष्य में करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
बता दें चंडीगढ़ चुनाव में हुई धांधली में सुप्रीम कोर्ट में आठ बेलेट पेपर को वैध मानते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार विजयी घोषित किया।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बेंच ने अपे आदेश में कहा चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में अमान्य किए गए 8 बैलेट पेपर मान्य माने जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप को मेयर घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications