सुप्रीम कोर्ट में मुख्य सचिव को लेकर अहम सुनवाई, दिल्ली सरकार की आपत्ति के बाद केंद्र से पूछे सवाल
Delhi CS Naresh Kumar: दिल्ली के मुख्य सचिव की नियुक्ति के मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसे लेकर दिल्ली सरकार की अपील पर कोर्ट ने केंद्र से सवाल पूछे हैं। केंद्र दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार के सेवा कार्यकाल को बढ़ाना चाहती है, जिस पर दिल्ली सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है।
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में केंद्र सरकार नरेश कुमार को कुछ दिनों का सेवा विस्तार देना चाहती है, जिस पर दिल्ली सरकार की आपत्ति पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से 29 नवंबर तक जवाब मांगा है।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को जारी इस मामले में सुनवाई बुधवार (29 नवंबर) को भी जारी रहेगी। कोर्ट ने केंद्र को 30 नवंबर को रिटायर होने जा रहे चीफ सेक्रेट्री को सेवा विस्तार देने के प्रावधानों के बारे में कहा।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वो दिल्ली के मौजूदा मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल बढ़ाना चाहती है, जिस पर दिल्ली सरकार ने आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या इनके अलावा उनके पास कोई और IAS अधिकारी नहीं है, जो उनका कार्यकाल बढ़ाना चाहती है?
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से पूछा कि वह एक ही अधिकारी को सेवा विस्तार क्यों देना चाहती है? साथ ही किस कानून के प्रावधान के तहत वह मौजूदा मुख्य सचिव को सेवा विस्तार दे सकती है। और सेवा विस्तार देने का आधार क्या है? इस सब का बुधवार 29 नवंबर को जवाब देने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications