यूक्रेन संकट और दिल्ली हिंसा को लेकर टीवी चैनलों को ए़डवाइजरी, केंद्र ने कहा- भड़काऊ खबरें ना करें प्रसारित
नई दिल्ली, 23 अप्रैल। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय में यूक्रेन संकट और राजधानी दिल्ली के जहांगीपुरी हिंसा मामले में टीवी चैनलों की रिपोर्टिंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सरकार की ओर से कहा गया है कि वो उकसाने वाली सामग्रियों का प्रसारण न करें। केंद्र की एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल में यह देखने को मिला है कि टीवी चैनलों सत्यापित तथ्यों को दरकिनार करते हुए खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए भड़काऊ और असंसदीय भाषाओं का प्रयोग किया है। यह बातें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल की ओर से रूस यूक्रेन संघर्ष और हाल में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कही गईं हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एजवाइजरी में कहा कि सरकार ने यूक्रेन-रूस संघर्ष की रिपोर्टिंग करने के दौरान न्यूज एंकर्स के अतिश्योक्तिपूर्ण बयानों और सनसनीखेज सुर्खियों को प्रसारित करने तथा अप्रमाणित सीसीटीवी फुटेज प्रसारित कर उत्तर-पश्चिम दिल्ली में हुई घटनाओं की जांच प्रक्रिया बाधित करने जैसी कुछ घटनाओं का हवाला दिया है। सरकार ने कहा कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में हुई घटनाओं पर टेलीविजन चैनलों पर कुछ डिबेट असंसदीय, उकसावे वाले और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा के प्रयोग वाले थे।
वहीं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में साल 2020 के बाद जहांगीरपुरी हिंसा मामला सामने आया। घटना पर टीवी चैनलों के कवरेज में हिंसा के वीडियो, भड़काऊ सुर्खियां जैसी खबरें थी। जिससे लोगों में घृणा पैदा होने की आशंका थी। ऐसे में इसका कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता था। सूचना मंत्रालय की ओर जारी नोटिस में कहा गया है कि हाल में विशेष समुदाय के फुटेज दिखाने से मामले की चांच प्रक्रिया को बाधित करने का भी प्रयास किया गया। साथ ही सनसनीखेज सुर्खियां बटोरने के लिए टीवी चैनलों की ओर से सत्ता के कार्यों को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया।
सरकार ने एडवाइजारी में टीवी चैनलों से कहा है कि ऐसी किसी भी उकसाने वाली का प्रसारण न करें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी में कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई कवरेज ऐसे देखे गए हैं। जिसमें असंसदीय, उत्तेजक और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा, सांप्रदायिक टिप्पणियों और दर्शकों पर नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने वाली अपमानजनक संदर्भों वाली बहसें हुईं। जिनसे सांप्रदायिक विरोध और अशांति को बढ़ावा मिलता है।
गत शनिवार को हनुमान जयंती के अवरसर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में निकाले गए जुलूस के दौरान हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि मामले में प्रवर्तन निदेशालय की मुख्य आरोपी अंसार शेख की संपत्तियों के स्रोतों पर जांच जारी है। मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने केंद्रीय एजेंसी को लिखे पत्र के एक दिन बाद प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications