'केंद्र सरकार AAP के वोट काटने की साजिश रच रही है', दिल्ली की सीएम आतिशी का बड़ा दावा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों का आगाज कर दिया है। इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के वोट काटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर दिल्लीवालों के वोट काटने की साजिश कर रही है।

आतिशी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी के मतदाताओं के वोट काटने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी अफसर केंद्र सरकार के आदेश पर काम कर रहे हैं। बीजेपी को पता है की वह दिल्ली के चुनाव में हारने जा रही है इसलिए यह षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार दिल्ली में गलत तरीके से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। वह अफसरों पर दबाव बनाकर दिल्लीवालों के वोट काटने की तैयारी कर रही है।

Atishi

'29 SDM-ADMs का ट्रांसफर किया गया'

उन्होंने आरोप लगाया, इस षड्यंत्र के तहत 28 अक्टूबर को दिल्ली के 29 SDM-ADMs का ट्रांसफर किया गया और उसके बाद अधिकारियों को बड़े स्तर पर वोट काटने का आदेश दिया गया है। अब SDM ऑफिसों से AERO-BLO को आदेश दिए जा रहे है। उन्हें एक वोटर लिस्ट दी जा रही है जिसमें से आम आदमी पार्टी के वोटरों के नाम हैं और उन्हें वोटर लिस्ट से काटना है।

आगे आतिशी ने कहा, अगर कोई भी अधिकारी या BLO आपका वोट बनाने से इंकार करे तो आप उसका Video बनाइए और मेरे पास लाइए। हम उस अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+