इंजीनियर ने सीसीटीवी से बनाए पति-पत्नी के 100 से ज्यादा वीडियो, शुरू कर दिया गंदा खेल

नई दिल्ली, 26 जून: राजधानी दिल्ली में रहने वाले दंपत्ति की एक टेक्नीशियन ने कथित तौर पर सीसीटीवी के जरिए 100 से ज्यादा वीडियो हासिल कर लिए। इन वीडियो के जरिए इसने दंपत्ति को ब्लैकमेल कर मोटी रकम की डिमांड कर दी। तंग आकर दपंत्ति ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने बेंगलुरू से आरोपी टेक्नीशियन राशिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने सीज कर लिया है।

साउथ दिल्ली में रहने वाले एक दंपति ने की थी शिकायत

साउथ दिल्ली में रहने वाले एक दंपति ने की थी शिकायत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ दिल्ली में रहने वाले एक दंपति ने शिकायत की थी कि कुछ महीने पहले उनका सीसीटीवी कैमरा खराब हो गया था। जिसके बाद उन्होंने इसे ठीक कराया तो ठीक करने आए टेक्नीशियन ने इसी दौरान कैमरे का एक्सेस अपने मोबाइल पर ले लिया। इसके बाद उसने घर की 100 से ज्यादा वीडियो फोन में रख ली, जिसमें पति-पत्नी के निजी पलों की वीडियो भी थी।

दंपत्ति से मांगे लाखों रुपए

दंपत्ति से मांगे लाखों रुपए

इसके बाद राशिद ने पत्नी-पत्नी के ये प्राइवेट वीडियो उनको भेजकर ब्लैकमेल करने लगा और लाखों रुपए मांगने लगा। तीन लाख रुपए ना देने पर वीडियो वायरलकरने की धमकी युवक ने दी तो कपल ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच को बढ़ाते हुए बैंगलोर से राशिद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

यूपी का रहने वाला है आरोपी

यूपी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में कपल ने कुछ पैसे दिए थे, लेकिन जब उसकी डिमांड बढ़ने लगी तो उन्होंने साइबर सेल को इसकी शिकायत की और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार इंजीनियर राशिद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। जो दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। इसी दौरान वो सीसीटीवी ठीक करने गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+