Manish Sisodia: ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई, मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को जिस तरह से दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है उसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया का बचाव किया है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके लिखा, जेल की सलाखों और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्ट की उम्मीद दी। करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ हैं।

Recommended Video

    Delhi Excise Policy Scam: Manish Sisiodia को CBI का समन, कल होगी पूछताछ | वनइंडिया हिंदी *News
    arvind kejriwal

    कल सिसोदिया जी को गिरफ्तार किया जाएगा

    मनीस सिसोदिया को सीबीआई का समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र पर निशाना साधा। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कल केंद्र सरकार की सीबीआई मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेगी। यह कहा जा रहा था कि दिल्ली में एक्साइज का 10 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, मनीष सिसोदिया ने इसमे 10 हजार करोड़ रुपए कमाए हैं। अबतक सीबीआई, ईडी ने 500 ठिकानों पर छापा मारा है। मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा, उनके घर पर 14 घंटे सीबीआई रही, सुबह से शाम तक पूछताछ की गई। 10 हजार करोड़ में से क्या मिला, कोई पैसा मिला, नहीं मिला। कोई संपत्ति के कागज मिले, नहीं मिले। मनीष जी का बैंक लॉकर, यूपी में उनके पैतृक गांव में छानबीन की गई, वहां कुछ नहीं मिला।

    भाजपा घबराई हुई है

    सब लोग समझ रहे हैं कि कल जो मनीष जी को गिरफ्तार किया जा रहा है, उसका लेनादेना एक्साइज से नहीं बल्कि गुजरात चुनाव से हैं। गुजरात के अंदर लोग परिवर्तन की बात कर रहे हैं। भाजपा और आप की वहां सीधी टक्कर है। भाजपा घबराई हुई है, उनकी घबराहट हर जगह दिख रही है। आने वाले एक महीने में गुजरात चुनाव को लेकर मनीष जी के जो कार्यक्रम लगे हुए उसको रोकने के लिए कल मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार किया जाएगा। मैं आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा को और केंद्र को बताना चाहता हूं कि आपको लगता है कि सिसोदिया जी को गिरफ्तार करने से आम आदमी पार्टी कमजोर हो जाएगी, तो गलत है, हमारे जितने भी नेता गिरफ्तार होंगे, उससे हमारी पार्टी और मजबूत होगी।

    हम कमजोर नहीं होंगे

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसी प्रक्रिया के तहत हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई और ईडी ऐसे ही काम करती है। कल मनीष जी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए जा चुके हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सिसोदिया जी डरते नहीं हैं, हम तैयार बैठे हैं, हम जानते हैं कल गिरफ्तारी होगी, हम भाजपा को बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें लगता है कि हमारे नेताओं को गिरफ्तार करके आप कमजोर होगी तो यह गलत है, हम और मजबूत होंगे। जितने हमारे नेता गिरफ्तार होंगे, गुजरात में हमारा ग्राफ उतना ही और बढ़ेगा। आप कल देखिएगा गिरफ्तारी के बाद गुजरात में जमीन पर लोग किस तरह से इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

    देश को कुर्बानी की जरूरत

    सौरभ भारद्वाज ने कहा जैसे आजादी की दूसरी लड़ाई के लिए कुर्बानियां दी गई, अब दोबारा देश को कुर्बानी देने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी, हम लोग तैयार हैं। ये सोच रहे हैं कि ये लोग हमारा मनोबल तोड़ देंगे, हमारे नेताओं को डरा देंगे, हमारे कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर ले आएंगे, तो ये लोग गलत हैं। मनीष जी की परिवर्तन यात्रा लगातार गुजरात में चल रही थी। मनीष जी के पास बहुत सारे दिल्ली के विभाग हैं, इसलिए उन्हें बीच-बीच में दिल्ली आना पड़ता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+