बढ़ सकती हैं दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें, सीबीआई को मिली करोड़ों के ट्रांजेक्शन की चेकबुक!
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, उनके खिलाफ सीबीआई को अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसमें कुछ चेकबुक भी हैं, जिसमें करोड़ों के ट्रांजेक्शन का एंट्री हैं, इसके अलावा प्रोपर्टी के भी पेपर हैं। ये दस्तावेज सत्येंद्र जैन से जुड़े बताए गए हैं। दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार ऋषि सिंह और वकील प्रदीप शर्मा की शनिवार रात हुई गिरफ्तारी के बाद एक लॉकर की तलाशी में सीबीआई को ये दस्तावेज मिले हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

सीबीआई को को सत्येंद्र जैन की तीन संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें दिल्ली के केराला गांव की जमीनें बताई जा रही हैं। इसके अलावा 24 लाख कैश, आधा किलोग्राम सोना, 2 करोड़ रुपये की डिपॉजिट स्लिप और करोड़ों रुपयों के लेनदेन से जुड़े 41 चेक बुक भी मिले हैं।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस पर कहा है कि सत्येंद्र भारद्वाज को फंसाया जा रहा है। उनका उस रेजिस्ट्रार से दूर दूर का कोई रिश्ता नहीं है।अब तक भाजपा उनके खिलाफ अन्य मामलों में कुछ नहीं निकाल पायी। यहा तक कि भाजपा सरकार को अभी तक हाई कोर्ट से उनके खिलाफ दायर अन्य मामलों में फटकार लगी है।अब भाजपा ने नया षड्यंत्र रचा है। उन्होंने कहा है कि जिन कागज़ों का जिक्र CBI कर रही है, वो सारे कागज ख़ुद सत्येंद्र जैन CBI को दो बार दे चुके हैं और पिछले कई वर्षों की इंकम टैक्स रिटर्न में डिकलेयर हैं। इन में नया क्या है? भाजपा सरकार केवल सतेंद्र जैन की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications