शराब नीति मामले में जेल में बंद BSR नेता के. कविता की और बढ़ीं मुश्किलें, अब CBI ने किया अरेस्ट

CBI arrests BRS MLC K Kavitha, बीआरएस की नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार की गईं के कविता को गुरुवार को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को अदालत को बताया था कि उसने तिहाड़ केंद्रीय जेल में कविता से पूछताछ की थी। कविता को 15 मार्च को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

cbi arrested BRS MLC K Kavitha in connection with Delhi excise policy case

बीते दिनों विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को इस मामले में सह-आरोपी बुची बाबू के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों पर पूछताछ करने की अनुमति दी थी। जिसमें दावा किया गया था कि, आम आदमी पार्टी को उत्पाद शुल्क नीति में बदलाव के लिए कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

जांट एजेंसियों द्वारा तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता पर "साउथ ग्रुप" की प्रमुख सदस्य होने का आरोप लगाया गया है। जिन्होंने कथित तौर पर शराब लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

उन्हें पिछले मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ईडी ने 15 मार्च को 46 वर्षीय कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत ने मंगलवार को उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+