CBI के स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का अधिकारी
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी मंगोलपुरी इलाके में दुकानदार से घूस ले रहा था।
सीबीआई ने पुलिस अधिकारी को पकड़ने के लिए स्टिंग ऑपरेशन चलाया और घूस लेने की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद सीबीआई ने पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मंगोलपुरी इलाके में स्थित दुकानदार ने सीबीआई को संपर्क किया था और उसने आरोप लगाया था कि हेड कॉन्स्टेबल उससे 50 हजार रुपए गैरकानूनी पार्किंग के तौर पर घूस मांग रहा है, जिसके बाद सीबीआई ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया था।
शिकायत के बाद सीबीआई ने तत्काल इस शिकायत पर कार्रवाई की और आरोप की जांच के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के दौरान सीबीआई की टीम ने पुलिस अधिकारी भीम सिंह को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
जब पुलिस अधिकारी को इस बात का एहसास हुआ कि उसके खिलाफ छापेमारी हुई है तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सीबीआई की टीम ने उसे पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ घूस लेने का केस दर्ज किया है।
सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और उसे अंदेशा है कि इस मामले में कुछ अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हो सकते है। फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में अन्य पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
आपने अक्सर पुलिस को चोर के पीछे भागते देखा होगा लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी बचकर भागने की कोशिश करता दिख रहा है,
— MUKESH RANA (ZEE MEDIA) (@rana_voi) July 12, 2023
मामला मंगोलपुरी थाने का है जहां 50 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत पर सीबीआई ने पुलिसकर्मी को भागते हुए दबोच लिया#CBI#Raid#CORRUPTION pic.twitter.com/mKbVHme8TX












Click it and Unblock the Notifications