बढ़ीं AAP की मुश्किलें, फंसे सौरभ भारद्वाज-सत्येंद्र जैन! ACB ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला
Saurabh Bhardwaj-Satyendra Jain: दिल्ली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के नाम पर शुरू की गई अरबों रुपये की अस्पताल परियोजनाएं अब भ्रष्टाचार के घेरे में आ गई हैं। राजधानी में 2018-19 में 5,590 करोड़ रुपये की लागत से 24 सरकारी अस्पतालों के निर्माण और विस्तार की योजनाएं बनाई गई थीं। लेकिन आज, ये परियोजनाएं न तो पूरी हो पाईं और न ही अपने तय बजट में रह पाईं।
उल्टा, इन प्रोजेक्ट्स की लागत कई गुना बढ़ चुकी है और निर्माण कार्य वर्षों से रुका पड़ा है। अब इन गड़बड़ियों को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (ACB) ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह घोटाला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि एक सुनियोजित वित्तीय हेराफेरी का मामला है।

24 अस्पतालों की योजनाएं बनी जांच का केंद्र
ACB की जांच के मुताबिक, साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने कुल 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इनमें 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट शामिल थे। इन सभी परियोजनाओं पर कुल ₹5,590 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।
अनावश्यक देरी और लागत में भारी बढ़ोतरी
ACB प्रमुख और संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा के अनुसार, इन अस्पताल परियोजनाओं में न सिर्फ लंबे समय से देरी हो रही है, बल्कि इनकी लागत भी जरूरत से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि परियोजनाओं में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं और पैसों की हेराफेरी की गई है।
ACB की जांच जारी
फिलहाल ACB इन परियोजनाओं से जुड़े सभी दस्तावेज और खर्चों की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि किन स्तरों पर लापरवाही हुई और इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल
इस मामले ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल और जनता की जरूरतों से जुड़े प्रोजेक्ट्स में देरी, शासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।
ये भी पढ़ें: Air India फ्लाइट AI-171 के ब्लैक बॉक्स का दिल्ली में शुरू 'पोस्टमार्टम'! अब मिलेगा 260 की मौतों का कसूरवार












Click it and Unblock the Notifications