रोड पर खड़ी कार अचानक बनी आग का गोला, चंद मिनट में हुई खाक, देखें Video
Noida News: नोएडा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के एफएनजी रोड पर एक कार में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग ने कैसे चंद मिनटों में कैसे आग ने पूरे वाहन को अपने आगोश में ले लिया।
घटना दिल्ली एनसीआर स्थित सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है। जहां सड़क किनारे एक कार में देर रात अचानक आग लग गई। आग की घटना की वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कैसे पूरी कार में फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। गनीमत ये रही कि में आग पार्किंग स्थल से दूर लगी थी, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था।

आग की घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही। वाहन मालिक के बयान के आधार पर मामले को लेकर एक्शन लिया है।
#WATCH | Noida: A car caught fire on FNG Road under Police Station Sector-113. The fire department reached the spot and controlled the fire.
(Video Source: Fire Department) pic.twitter.com/jnQFbAEMDB
— ANI (@ANI) June 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications