कैम्ब्रिज के मेयर ने दिल्ली सरकार के स्कूल का दौरा किया

New Delhi: कैम्ब्रिज (यूके) के मेयर Sol. Cllr. Baiju Thittala भारत के दौरे पर हैं। गुरुवार को मेयर Sol. Cllr. Baiju Thittala ने दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

यूके के मेयर ने सरकारी स्कूल का दौरा किया

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "आज कैम्ब्रिज (यूके) के मेयर Sol. Cllr. Baiju Thittala जी ने दिल्ली सरकार के Dr. B.R. Ambedkar School of Specialised Excellence का मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ दौरा किया और छात्रों के Talent की तारीफ़ की। आज पूरी दुनिया अरविंद केजरीवाल जी की 'काम की राजनीति' के मॉडल को सराह रही है। दिल्ली वाले इस बार फिर से इसी मॉडल को चुनने जा रहे हैं।"

Cambridge Mayor

वहीं, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा, आज दिल्ली सरकार के डा बीआर अंबेडकर स्कूल में कैम्ब्रिज मेयर आये थे। उनका हमारे स्कूल में आना और यहां सीखने के लिए अपनाए जा रहे इनोवेटिव तरीक़ों से रूबरू होना न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक मंच पर भी शिक्षा के प्रति दिल्ली सरकार के समर्पण को दिखाता है।

बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। मेलानिया ट्रम्प ने स्कूल की काफी तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+