CAA Protest: दिल्ली में 12 मेट्रो स्टेशन के गेट खुले 7 अभी भी बंद, कई इलाकों में धारा 144 लागू
दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। प्रदर्शन को देखते हुए आज (19 दिसंबर) को लालकिले के आस-पास के इलाकों में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते। वहीं, प्रदर्शनों के चलत बंद 12 मेट्रो स्टेशनों के गेट खुल गए है। हालांकि अभी सात मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद हैं।

मार्च निकालने की नहीं मिली इजाजत
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। बता दें कि धारा-144 के तहत 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने लाल किला से शहीद भगत सिंह पार्क(आईटीओ) तक निकाला जाने वाले विरोध मार्च को भी निकालने की इजाजत नहीं दी है। साथ ही पुलिस ने आज दोपहर 12 बजे से होने वाले कम्यूनिस्ट पार्टी के विरोध मार्च को निकालने की इजाजत नहीं दी है। यह मार्च मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक निकाला जाना था।

Recommended Video
12 मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए थे। लेकिन शाम पांच बजे के बाद इन मेट्रो स्टेशनों के गेट खुल गए है। इन स्टेशनों के नाम हैं- चांदनी चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, जनपथ, खान मार्केट, वसंत विहार और मुनिरका मेट्रो स्टेशन।
सात मेट्रो स्टेशन अभी भी बंद
वहीं, प्रदर्शनों के चलते अभी सात मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, विश्व विद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन।












Click it and Unblock the Notifications