दिल्ली में सामने आया दिलचस्प मामला, 1 रुपए के इनकम टैक्स विवाद के लिए सीए को देनी पड़ गई 50 हजार फीस
दिल्ली में टैक्स विवाद को लेकर एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को एक रुपए के टैक्स विवाद को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट को 50 हजार रुपए का भुगतान करना पड़ गया। यह जानकारी तब सामने आई। जब दिल्ली निवासी अपूर्व जैन का सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि उन्होंने हाल ही में इनकम टैक्स के एक नोटिस के लिए सीए को 50 हजार रुपए फीस का भुगतान किया है। जिसका अंतिम विवादित मूल्य एक रुपए निकला। उन्होंने यह भी दावा किया है कि वे मजाक नहीं कर रहे हैं। अपूर्व जैन की इस पोस्ट के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक यूजर ने सीए की फीस पर इतनी बड़ी राशि खर्च करने के लिए उनकी आलोचना भी की है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस विभाग की स्थिति ऐसी है कि अब कुछ भी मजाक जैसा नहीं लगता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई मज़ाक तो आप पर है। बेहतर होगा कि आप उस सीए की जांच करें जो किसी भी चीज के लिए 50 हजार चार्ज करता है।

एक यूजर ने सीए की फीस की आलोचना करते हुए लिखा कि 50 हजार रुपए बहुत ज्यादा है। इस पर अपूर्व जैन ने जवाब दिया कि एक पोल्का-डॉटेड दुनिया की कल्पना करें। जहाँ सिस्टम थोड़ा ज्यादा मजबूत हो। बाबू थोड़े कम भ्रष्ट हों। आम आदमी थोड़ा कम डरा हुआ हो और तब मैं 50 हजार रुपए बचा सकता हूँ।
एक एक्स यूजर ने अपूर्व जैन से विवाद को लेकर शुरुआती रकम के बारे में पूछा। जैन ने साफ किया कि शुरुआत में यह कई लाख रुपए थी। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि कोई मेरी पोस्ट को सही से पढ़ेगा। शुरुआत में यह रकम कई लाख रुपए थी।
आयकर विभाग कई कारणों से नोटिस जारी कर सकता है। जैसे कि दाखिल रिटर्न में विसंगतियां या बड़ी रकम के लेनदेन का खुलासा न करना। हाल ही में फर्जी नोटिस भेजे जाने के कई मामले सामने आए हैं। जवाब देने से पहले ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से किसी भी नोटिस की पुष्टि करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications